सरदार गुलजार सिंह विर्क बने प्रधान

Spread the love

अखिल भारतीय किसान सभा का किसान सम्मेलन स्थानीय किसान भवन में हुआ। जिसमें करनाल जिले के सभा से जुड़े किसान शामिल हुए। सम्मेलन में जिला कार्यकारिणी के गठन पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें अशोक अरोड़ा जिला सचिव बनाए गए। सरदार गुलजार सिंह विर्क अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान चुने गए। सर्वसम्मति से नियुक्ति के बाद सरदार गुलजार सिंह विर्क को किसान साथियों ने बधाई दी। उन्होंने सम्मेलन में आए सभी किसान साथियों और मुख्य अतिथियों का धन्यवाद किया। और कहा कि जैसे मेरे परिवार ने किसानो के हित में हमेशा आवाज उठाई है वैसे मैं भी किसानों के हित के लिए हमेशा उनके साथ खड़ा हूं। आज के इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि फूल सिंह रहे और साथ में जगमाल (राज्य प्रधान खेत मजदूर यूनियन) सुशील गुर्जर प्रधान कर्मचारी संगठन, जगपाल राणा, बिजनेस राणा, तहसील प्रधान नरेश राणा, गुरमुख अमूपुर, सुरेंद्र मंचुरी, कुलदीप प्रताप सिंह खारा, गोल्डी लागर, सरबजीत सिंह पूर्व सरपंच,और समस्त किसान साथी मौके पर मौजूद रहे।

See also  अमेरिका की बजाय युवक को मेक्सिको में फंसाया:जेल से सीधा डिपोर्ट किया, पिता से 90 लाख ठगे, कुरुक्षेत्र में पंजाब के एजेंट पर FIR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *