हरियाणा के स्कूल में बच्चे को उल्टा लटकाया:छोटे बच्चे को टीचर ने दनादन थप्पड़ लगाए, वीडियो वायरल

Spread the love

हरियाणा के पानीपत के एक स्कूल टीचर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में टीचर बच्चों के साथ मारपीट और खराब व्यवहार करती नजर आ रही है। कथित वीडियो पानीपत के सृजन पब्लिक स्कूल का बताया जा रहा है।

वीडियो की शुरुआत में बच्चा मैट पर बैठा हुआ है। तभी टीचर उसे अपने पास बुलाती है और थप्पड़ लगाना शुरू कर देती है। वीडियो में आगे टीचर बच्चे का कान खिंचती है और लगातार है थप्पड़ जड़ रही है। एक अन्य वीडियो में सजा के तौर पर एक बच्चे को टीचर ने खिड़की से उल्टा लटका दिया।

आरोप है कि सजा देने के लिए कुछ स्टूडेंट्स से स्कूल में टॉयलेट की सफाई भी कराई गई। शनिवार को अर्पित बाजवा नाम के एक शख्स ने वीडियोज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। इसके बाद अर्पित ने आरोप लगाया कि वीडियो पोस्ट करने के बाद स्कूल की प्रिंसिपल कुछ अन्य लोगों के साथ उसे धमकाने के लिए भी आई थी।

See also  अब 31 अक्टूबर तक जमा कर सकेंगे टैक्स ऑडिट रिपोर्ट:बिजनेसमैन्स की मांग पर बढ़ाई तारीख, ITR फाइलिंग डेडलाइन में बदलाव नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *