PM मोदी का हरियाणा दौरा कैंसिल:सैनी सरकार का एक साल पूरा होने पर सोनीपत आना था; IPS सुसाइड केस का माहौल मानी जा रही वजह

Spread the love
1 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हरियाणा आने का न्योता दिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा दौरा रद्द हो गया है। वह 17 अक्टूबर को सोनीपत में रैली को संबोधित करने वाले थे। यह रैली प्रदेश की नायब सरकार के एक साल पूरा होने के अवसर पर की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक ऐन मौके पर PM का कार्यक्रम रद्द किया गया है। हालांकि, सरकार की तरफ से आधिकारिक तौर पर इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई।

सूत्रों के मुताबिक IPS वाई पूरन कुमार के सुसाइड के बाद से प्रदेश में बना माहौल इसकी वजह हो सकता है। दूसरी वजह त्योहारी माहौल की व्यस्तता भी मानी जा रही है।

सोनीपत की राई एजुकेशन सिटी में रैली की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। सोमवार शाम को करीब 6 बजे CM नायब सैनी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे।

यहां CM ने कहा कि भाजपा सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। PM का स्वागत होगा। हरियाणा के लोगों के साथ PM का काफी स्नेह व प्यार है, इसलिए वो लगातार यहां आते रहे हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार शाम को सोनीपत में रैली की तैयारियों का जायजा लेने आए थे।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री आ सकते हैं 17 अक्टूबर को सोनीपत में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के न आने पर अब दूसरे केंद्रीय मंत्रियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। हालांकि अभी वो लिस्ट फाइनल नहीं हुई है कि अब केंद्र से कौन-कौन आएगा। इतना तय है कि प्रदेश कैबिनेट के सभी मंत्रियों के अलावा प्रदेश कोटे से मंत्री बने मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर को न्योता दिया जा चुका है।

CM खुद PM को देकर आए थे न्योता CM नायब सैनी ने खुद 1 अक्टूबर को दिल्ली जाकर पीएम मोदी को न्योता दिया था। इस मुलाकात में सीएम सैनी ने प्रधानमंत्री से लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर भी चर्चा की थी। पीएम ने एप लॉन्चिंग के बाद योजना से संबंधित फीडबैक भी लिया था। पहले अंबाला कैंट में 18 अक्टूबर को कार्यक्रम पर चर्चा थी। बाद में तारीख 17 अक्टूबर तय हुई और स्थान सोनीपत का राई एजुकेशन सिटी।

See also  करनाल में पुलिस चौकी पर हंगामा:आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, मां बोली- लंबे समय से परेशान कर रहा था युवक; युवती की मौत का मामला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साल 17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे।

16 बार आ चुके पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त 2014 के बाद से हरियाणा में 16 बार दौरा कर चुके हैं। 17 अक्टूबर 2024 को चंडीगढ़ में हुए नायब सैनी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे। इसके बाद 9 दिसंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के पानीपत पहुंचे। यहां उन्होंने “प्रधानमंत्री बीमा सखी योजना” की शुरुआत की थी। इसके साथ ही कई अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

इसके बाद 14 अप्रैल 2025 को मोदी दोबारा हरियाणा आए। इस बार उनका कार्यक्रम हिसार और यमुनानगर में था। उन्होंने हिसार एयरपोर्ट से नई विमान सेवा की शुरुआत की और यमुनानगर में 800 मेगावाट की नई थर्मल यूनिट की आधारशिला रखी। इसके अलावा गोबर-धन संयंत्र जैसी पर्यावरण से जुड़ी परियोजनाएं भी शुरू कीं।

3 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रोहतक और कुरुक्षेत्र में हुए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए थे।

3 अक्टूबर को शाह आए थे रोहतक-कुरुक्षेत्र केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 3 अक्टूबर को रोहतक व कुरुक्षेत्र में कार्यक्रमों में भाग लिया था। उस दिन उन्होंने 19 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया। साथ ही 3 नए कानूनों को लेकर कुरुक्षेत्र में लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *