समालखा स्टेशन पर लॉ स्टूडेंट की मौत:ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, रामलीला में राम का किरदार निभाने की थी तैयारी

Spread the love

पानीपत के समालखा रेलवे स्टेशन पर एक युवक की ट्रेन में चढ़ते समय मौत हो गई। युवक गन्नौर की रामलीला में भगवान राम का किरदार निभाने की तैयारी कर रहा था। उसने गन्नौर के एक निजी स्कूल से 12वीं पास की थी। इसके बाद लॉ में एडमिशन लिया था। वह दिल्ली में कोचिंग भी ले रहा था।

गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान ने छात्र के निधन पर शोक जताया। समालखा जीआरपी चौकी पुलिस ने स्टेशन मास्टर से मेमो मिलने पर कार्रवाई की। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

दिल्ली में कोचिंग के ट्रेन में सवार हो रहा था छात्र

समालखा रेलवे स्टेशन पर हादसे का शिकार हुआ प्रिंस नैन (19) कामी गांव का रहने वाला था। फिलहाल प्रिंस अपने परिवार के साथ समालखा की सीताराम कॉलोनी में रहता था। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वो दिल्ली में कोचिंग लेने के लिए ट्रेन से सफर करता था।

भगवान राम का किरदार निभाने वाला था प्रिंस

प्रिंस का गन्नौर से भी विशेष लगाव था। वह वहां की गतिविधियों में सक्रिय रहता था। गन्नौर की रामलीला में भगवान राम का किरदार निभाने की तैयारी कर रहा था। बुधवार रात को भी वह रिहर्सल करके घर लौटा था। गुरुवार को प्रिंस ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए समालखा रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। लेकिन ट्रेन में चढ़ते समय उसका पैर फिसल गया।

वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

See also  सरदार गुलजार सिंह विर्क बने प्रधान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *