हरियाणा में 25KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं:28 तक मौसम साफ रहेगा; पलवल का तापमान सबसे ज्यादा, पानीपत में कम

Spread the love

हरियाणा में 3 दिन के अंदर-अंदर मानसून की विदाई हो जाएगी। आज (मंगलवार को) भी हरियाणा के कई हिस्सों से मानसून विदा हो जाएगा। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हरियाणा में 28 सितंबर तक गर्मी व खुश्क हवा चलने का अनुमान जताया है।

हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 15-25 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक चल सकती है। वहीं शाम के समय हवा की रफ्तार कम हो जाएगी। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 33-37°C और न्यूनतम तापमान 23-25°C के बीच रह सकता है।

तापमान पलवल में सबसे ज्यादा, पानीपत में कम

22 से 28 सितंबर तक हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में मुख्य रूप से साफ आसमान रहेगा। हरियाणा में तापमान की बात करें तो पलवल जिले का तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, चरखी दादरी और सिरसा में तापमान 36.5 और 36.2 डिग्री दर्ज किया गया।

पानीपत में अधिकतम तापमान सबसे कम 32.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो गुरुग्राम में सबसे कम 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा हिसार में 23.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम एक्सपर्ट बोले- उत्तर-पश्चिम खुश्क हवाएं चलेंगी हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि आगामी कुछ दिनों तक उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम में नमी घटेगी। बारिश को लेकर अभी तक किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है।

इस मानसून सीजन में एक जून से 21 सितंबर तक औसतन 413.7 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 568.4 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 38 प्रतिशत ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1116.9 एमएम दर्ज की गई है जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 346.6 एमएम दर्ज की गई है।

See also  करनाल में ज्वेलरी शॉप से सोने-हीरे की अंगूठी चुराई:ग्राहक बनकर आए दो युवक, पहले चांदी का सिक्का मांगा, सीसीटीवी में हुए कैद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *