विज बोले-GST में कमी करने से नतीजे सकारात्मक होंगे:मंत्री ने कहा -दरों में बदलाव से विकास के पहिए को रॉकेट की स्पीड मिलेगी

Spread the love

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि जीएसटी की दरों और स्लैब बदलाव से बहुत ज्यादा सकारात्मक नतीजे सामने निकलकर आएंगे। इस निर्णय से सभी वर्गों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जीएसटी की दरों में बदलाव करके विकास के पहिए को रॉकेट की स्पीड से गति देने का काम किया है।

सोशल मीडिया पर लिखा- नरेंद्र मोदी इज ग्रेट

विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा जीएसटी की दरों में कमी और स्लैब में हुए बदलाव के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उधर, विज ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि “जीएसटी की दरों में बदलाव से आर्थिक विकास, निवेश और मांग बढ़ने से देश की अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व गति आएगी। नरेंद्र मोदी इज ग्रेट”।

चक्र सही चलेगा तो देश विकास करेगा

विज ने अर्थव्यवस्था के चक्र के संबंध में कहा कि यह चक्र होता है अगर दाम कम होंगे तो लोग ज्यादा खरीदारी करेंगे। यदि खरीदारी ज्यादा होगी तो ज्यादा मांग भी बढ़ेगी, यदि ज्यादा मांग बढ़ेगी तो ओर ज्यादा कारखाने खुलेंगे, कारखाने ज्यादा खुलेंगे तो लोगों को रोजगार मिलेगा, लोगों को रोजगार मिलेगा तो वह अपनी आय से दोबारा बाजार से खरीदारी करेंगे और फिर दोबारा से मांग बढ़ेगी।

See also  ​​​​​​​पुतिन बोले- ट्रम्प भारत-चीन को धमकाना बंद करें:दोनों देशों को टैरिफ से नहीं डरा सकते; अगर वे झुके तो उनकी राजनीति खत्म हो जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *