हॉकी एशिया कप में भारत ने लगातार तीसरा मैच जीता:कजाकिस्तान को 15-0 से हराया; अभिषेक के 4 गोल, जुगराज-सुखजीत ने भी हैट्रिक लगाई

Spread the love

2025 के हॉकी एशिया कप में भारत ने लगातार तीसरा मैच जीत लिया। टीम ने सोमवार को कजाकिस्तान को 15-0 के बड़े अंतर से हराया। यह इस साल के टूर्नामेंट में सबसे बड़ी जीत के रिकॉर्ड की बराबरी रही। मलेशिया ने आज ही चीनी ताइपे को भी इसी अंतर से हराया था।

बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत के लिए अभिषेक, सुखजीत और जुगराज ने गोल की हैट्रिक लगाई। अभिषेक ने कुल 4 गोल दागे। वहीं रजिंदर सिंह, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, संजय और दिलप्रीत सिंह ने 1-1 गोल दागा। सुखजीत प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

भारत ने पहले ही रविवार को जापान को हराकर टूर्नामेंट के सुपर-4 में जगह बना ली थी। टीम ने पहले मैच में चीन को हराया था। पूल-ए से चीन ने भी सुपर-4 में जगह बनाई। पूल-बी से मलेशिया और साउथ कोरिया ने अगले राउंड में एंट्री की। कजाकिस्तान टीम दूसरी बार ही एशिया कप खेल रही थी, टीम टूर्नामेंट में 1 ही गोल कर सकी।

स्टार्टिंग-11

भारत: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), दिलप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक (गोलकीपर), जुगराज सिंह, सुखजीत, संजय, रजिंदर सिंह।

सब्स्टिट्यूट्स: अभिषेक, सुमित, राज कुमार पाल, अमित रोहिदास, विवेक सागर, सूरज कर्केरा (गोलकीपर), शिलानंद लाकड़ा।

कजाकिस्तान: यरकेबुलान दयुसेबेकोव (कप्तान), अरसन जहानत, अगिमताय डुसेंगजी, मक्सत झोकेबायव, बबितोव जंगेज, दानियार यराली, रुस्तम यस्तमेसोव, अल्तिनबेक ऐतकालियेव, अमन येलुबायेव, यरजान येलीबायेव (गोलकीपर), मगझन नुरमाम्बेत।

सब्स्टिट्यूट्स: दरखान नुरबातर, नुरम कारिकुल, येरबोलात बाकदाउलेतोव, रासुल दुईसेनगाजी, येवजेनिय अशगरिन, खामित अबिलाय (गोलकीपर), अरनूर दाउतालियेव।

See also  जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा नंबर-1 वनडे ऑलराउंडर:बैटर्स की वनडे, टेस्ट और टी-20 रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं; बॉलर्स में बुमराह टॉप पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *